गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू पुलिस ने रविवार को यहां के बाहरी इलाके बिश्नाह क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि बिश्नाह के चोरली के कोठे बुलंदाय के सन्नी सैंसिया की जघन्य हत्या का मामला, जिस पर 14 सितंबर को उसके आवास पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था और बाद में अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों की गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया गया है।
एसएसपी ने कहा कि एसपी (मुख्यालय जम्मू) रमनीश गुप्ता की देखरेख में पुलिस टीमों का गठन किया गया और सुराग मिलने के बाद तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया जानकारी प्राप्त करके उन्होंने विभिन्न संदिग्धों को उठाया। उन्होंने कहा, “निरंतर पूछताछ के दौरान संदिग्धों में से एक बारी ब्राह्मणा, जिला सांबा के सुखदेव सिंह उर्फ माखन ने अपराध करना स्वीकार किया और अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिन्होंने रसद सहायता प्रदान की थी और तेज धार वाले हथियारों के साथ वाहनों और अपराध में प्रयुक्त एक पिस्तौलको छुपाया था।

उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद छीना गया वाहन भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी और विभिन्न स्थानों पर दिन भर की छापेमारी के बाद पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *