मनेन्द्रगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मिट्टी धसकने से तीन महिलाओं समेत चार लोगो की आज मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खड़गवां थाना क्षेत्र के बंजारीडांड में महिलाओं समेत कुछ लोग आज शाम छुही मिट्टी की खुदाई कर रहे थे,तभी मिट्टी धसक गई और खुदाई कर रहे लोग उसके नीचे दब गए।इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और आसपास के लोग भी पहुंच गए।मिट्टी हटाने पर चार लोगो के शव मिले हैं जबकि कुछ और लोगो के भी दबे होने की आशंका है।राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।उन्होने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।
