गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जशपुर में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक दंतैल हाथी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पूरी घटना बगीचा नगर पंचायत इलाके की है। जानकारी अनुसार चार लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं जबकि एक मृतक पड़ोसी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे बगीचा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 गम्हरिया में दल से बिछड़ा हुआ हाथी मोहल्ले में घुस गया और एक ही परिवार के पिता पुत्री और चाचा को मौत के घाट उतार दिया। इनकी चीख सुनकर पड़ोसी युवक जब मौके पर पहुँचा तो दंतैल ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और उसकी भी मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी ने सबसे पहले पिता और पुत्री पर हमला किया। जब इन्होंने जान बचाने को लेकर चीखना चिल्लाना शुरू किया तो चाचा को लगा कि पिता पुत्री झगड़ा कर रहे हैं। झगड़ा छुड़ाने के उद्देश्य से चाचा जब वहाँ पहुँचा तो हाथी ने उसे भी लपेटे में लिया। तीनो की चीख चिल्लाहट सुनकर पडोसी को भी यही लगा कि घर मे झगड़ा हो रहा है और पडोसी घर पर पंहुचा तो हाथी ने उसे भी मौत के आगोश में सुला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *