गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नर्मदा में स्नान कर रहे चार व्यक्ति डूबे

एक का शव बरामद

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज नर्मदा नदी में स्नान कर रहे ग्यारह में से चार लोग डूब गए, इनमें से एक का शव बरामद हो गया है। इसमें से तीन गुजरात और एक मध्यप्रदेश के धार जिले के निवासी हैं।
डीएसपी कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि गुजरात के 10 और मप्र के धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति आज बड़वानी से करीब 20 किलोमीटर दूर अंजड़ थाना क्षेत्र के मोहीपुरा क्षेत्र में नर्मदा नदी में स्नान करने आए थे। लगभग 10 बजे के इस घटनाक्रम में चार लोग डूब गए, जबकि शेष सात तैर कर बाहर निकल आए। ये सभी लोग 30 से 40 वर्ष आयु समूह के बताये जाते हैं।
उन्होंने बताया कि एसडीईआरएफ की टीम ने गुजरात के अमरपुरा क्षेत्र के मोहम्मद किफ़ायतुल्लाह का शव ढूंढ निकाला है जबकि शेष तीन गुजरात के टोकरिया निवासी असरार व जुनेद तथा धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद जुबैद की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि गुजरात निवासी लोग मिर्जापुर में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। एक व्यक्ति के डूबने पर शेष तीन भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *