शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में आज बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दरसीला गांव में बिजली गिरने से चार ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें झीकबीजुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां दो की हालत गंभीर है। उधर 21 मार्च को माननी टोला में बिजली गिरी थी, जिसमें चार लोग घायल हुए थे, जिन्हे जैतपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। उनमे से एक महिला मुन्नी की आज मौत हो गयी।
