गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

नागरकुर्नूल : तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के वानापतला गांव में सोमवार तड़के एक पुरानी मिट्टी की इमारत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जिसमें मां और तीन बच्चे शामिल हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, परिवार में माता, पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, जो अपनी मिट्टी की इमारत में सो रहे थे।
भारी बारिश के कारण लगभग तीन बजे सुबह घर का पुराना ढांचा उन पर गिर गया। मां, दो बेटियों और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता भास्कर (28) को इलाज के लिए नगरकुर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान पद्मा (26), जुड़वां बेटियां – पप्पी (6), और वसंता (6) और 10 महीने के बेटे के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *