गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भितरवार विकासखंड के ग्राम करहिया में आज बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विपटी जाटव की जमीन की नपती सीमांकन कराने के दौरान गिरी बिजली से पटवारी के पास चारों मृतक एक घायल अपने जमीन के काम से गए हुए थे। उसी दौरान बिजली गिरने इनकी मृत्यु हो गयी। मृतकों में पप्पू परमार (50), कुकू तिवारी (65), हरी सिंह कुशवाह (30) और बल्ली कुशवाह (40) शामिल हैं। इस घटना में एक घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *