गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली में तैनात एक निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को डियूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी अंकित मित्तल ने बुधवार को नगर कोतवाली में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी नें अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अरविंद यादव, दरोगा सुरेंद्र सिंह कोतवाली के मुंशी सुशील और आरक्षी विकास को ड्यूटी में लापरवाही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *