रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने आज रायसेन जिले के बाड़ी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी जगत सिंह राजपूत ने बताया कि भागवत सिंह चौहान की शिकायत पर जांच की गई है। जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही होना पाया गया है। जांच जारी है।
इस मामले में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना, थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी विनय दुबे, विनय यादव, निकुंज राय, विद्या प्रसाद को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच एसडीओपी बरेली कर रहे थे। जिसके तहत आज एसपी ने कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि गांजे के मामले में निर्दोष फंसाने का आरोप लगा है।
