गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के छतवई और पिपरिया गांव में चार आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से तीन लाख अस्सी हजार रुपए की स्मैक जब्त की गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल सचिन सोनी, नसरीन बानो, मंसूर खान और सौरभ खान से 78 नग स्मैक की पुड़िया जब्त कर चारों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनमें छतवई से सचिन और नसरीन को तथा मंसूर और सौरभ को निपनिया गांव से पकड़ा गया है। घटना के समय रोशनी नाम की महिला चकमा देकर फरार हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *