गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम की तस्करी करने वाली दो बहनें समेत चार तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस व मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई कर अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की अफीम व चरस बरामद की है। उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार पहली घटना उधमसिंह नगर के पुलभट्टा की है। रूद्रपुर की एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि दो महिला तस्कर लंबे समय से झारखंड से अफीम की तस्करी में जुटी हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिये जाल बिछाया।
पुलिस को पता चला कि दोनों रोडवेज की बस से बरेली की ओर से अफीम लेकर रूद्रपुर आ रही हैं। दोनों महिला तस्करों को पकड़ने के लिये सितारगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलभट्टा गेट पर जाल बिछाया गया। पुलिस ने बस को रोक कर जांच की तो दोनों महिलाओं के पास 1.5 किग्रा अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों महिला तस्करों आरती मिस्री निवासी लातेहार, झारखंड व आरती रविदास निवासी गया बिहार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी खास बहनें हैं और झारखंड से अफीम की तस्करी करती हैं।
पुलिस को पता चला कि आरोपी गौला नदी में रेता बजरी के नाम पर पिछले 07-08 साल से अफीम की तस्करी कर रही हैं। आरोपी झारखंड से डेढ़ लाख रूपये प्रति किलो अफीम लाकर रूद्रपुर में दो लाख रूपये प्रति किलो बेचती हैं।
पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी रूद्रपुर में डा. प्रताप यादव को अफीम बेचते थे। आरोपी प्रताप यादव अफीम बेचने के आरोप में कुछ समय पहले जेल की सींखचों के पीछे जा चुका है। आरोपी प्रताप यादव के जेल जाने के बाद उसके बेटे अमित यादव को अफीम की आपूर्ति करने में जुट गये थे। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में अन्य नामी गिरामी लोगों के नामों की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों के तलाश में जुट गयी है।
एक अन्य घटना में पुलिस ने काशीपुर के केलाखेड़ा में अभियान चला कर दो आरोपियों गगन थापा निवासी मंडी हल्द्वानी मूल निवासी ग्राम ओढ़ा, नंबर 4, भात्या खोला, जिला बजांग, सेती अचंल, नेपाल व राजेन्द्र सिंह निवासी ओखलकांडा, कालाआगर, नैनीताल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.352 किग्रा चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *