गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना में डूबे चार किशोर, तीन की मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढा़ यमुना घाट पर आज दोपहर स्नान करते समय चार किशोर यमुना में डूब गये। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन तीन की डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चौड़ा गांव के रोहित (16) मोहित (14) सूरज (16) एक अन्य साथी के साथ यमुना स्नान के लिए गए हुए थे।

स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से सभी यमुना में डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की मदद से चारों को बाहर निकाल लिया जिनमें से रोहित ,मोहित पुत्र लालचंद सूरज पुत्र फूलचंद की मृत्यु हो चुकी थी। एक किशोर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *