गुवाहाटी : असम में उल्फा (आई) के चार उग्रवादियों ने बिना शर्त हथियार समेत बुधवार को पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह के समक्ष समर्पण किया। उल्फा के कैप्टन बिक्रम एक्सोम उर्फ नयन पटमौत, एलटी समेत चार उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनके पास से चार थाईलैंड हैंड ग्रेनेड, दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और 9 मिमी पिस्तौल के 53 राउंड गोला बारूद जमा किए गये। असम पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आत्मसमर्पण करने वाले उल्फा (आई) कैडरों को ताका, म्यांमार और 779 कैंप म्यांमार में 02 या 03 महीने के लिए युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उल्फा के स्वतंत्र प्रमुख परेश बरुआ से मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
