गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑटो-ट्रक भिड़ंत में चार महिलाओं की मृत्यु

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत हो गई। कल देर रात हुए इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हेंं शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बुढ़ार थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकरिया गांव के पास कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से अमलाई जा रहे ऑटो की सामने से आ रहे हाइवा से टक्कर हो गई। हादसे में चार महिलाओं स्थानीय निवासी रिया, रोशनी, ममता और सुशीला की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण सड़क के पशु को बचाने के चक्कर में ऑटो का सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलटना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *