गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के कोतवाली थानाक्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
क्षेत्राधिकारी (प्रथम) श्वेता यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र मिवासी बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा तो बेटी गायब थी। आसपास के लोगों से जानकारी ली। काफी तलाश की लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। तत्काल बच्ची के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को गयी।
इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने तत्काल पूरे इलाके में पुलिस और मुखबिरों जाल बिछाया। दो घंटे बाद बच्ची बदहवास से घर वापस लौटी और उसके कपडों पर खून के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और दुष्कर्म की आशंका जताई। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने मासूम को मेडिकल कराया। पुलिस कल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल ही रही है।
बच्ची से घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी (प्रथम) ने जानकारी लेने की कोशिश की तो वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। बच्ची बदहवास थी। वह अपने एक परिचित का नाम ले रही थी, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इधर, परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया। परिजनों ने दिये शिकायती पत्र में कोतवाली पुलिस को अनहोनी का अंदेशा बताया था, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *