गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत के आरोपी रेंजर को चार साल वर्ष का कारावास

अलवर : राजस्थान में अलवर की भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए वन विभाग के रेंजर हजारी सिंह को आज दोषी मानते हुए चार साल का कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक भारद्वाज ने बताया कि एसीबी ने 12 अगस्त 2014 को किशनगढ़ बास रेंज के रेंजर हजारी सिंह को 155500 सहित गिरफ्तार किया था।
एसीबी ने अपना जाल बिछाया और हुलिए के आधार पर बस से उतरते ही आरोपी रेंजर हजारी सिंह को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 155500 रुपए मिले। यह राशि अवैध रूप से कमीशन के रूप में प्राप्त की थी । पूछताछ के दौरान आरोपी हरि सिंह ने बताया कि पौधारोपण के कार्य में कमीशन के तौर पर 150000 रुपए की राशि शेर सिंह से प्राप्त की थी। इस मामले में एसीबी कोर्ट ने आज आरोपी हरि सिंह को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष की सजा और 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *