गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार युवकों की जहरीली गैस से मौत

बंद खदान में कबाड़ चोरी कर रहे चार युवकों की जहरीली गैस से मौत
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक बंद पड़ी कोयला खदान में चोरी करने गए चार युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा धनपुरी थाना क्षेत्र की एक बंद कोयला खदान में हुआ। यहां कबाड़ की चोरी करने घुसे चार युवकों राज महतो, राहुल कोल, हजारी कोल और कपिल विश्वकर्मा की मौत हो गई। इनका एक साथी सिद्धार्थ महतो खदान के बाहर था, जो बच गया। उन्होंने बताया कि सभी युवक अमलाई से लगे हुए अनूपपुर जिले के कबाड़ी राजा के लिए काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में चारों की मौत जहरीली गैस से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *