कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांकेर में पीड़िता कुमारी डुमेश्वरी साहू ने शिकायत में बताया कि कि राजेश्वर निषाद तथा लता निषाद ने नौकरी लगाने के नाम से आठ लाख रुपये की ठगी किया है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों आरोपी पीड़िता और उसके भाई-बहन को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर वर्ष 2020 में विभिन्न तिथि को अपने बैंक खाते में एवं नकदी कुल आठ लाख रुपये ले लिए थे और कुछ ही महीनों में नौकरी में ज्वाइन कराने की बात बोलकर पीड़िता को गुमराह करते रहे। राजेश्वर व लता निषाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
