गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी करेंसी के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने विदेशी करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी पुलिस के अनुसार विगत 10 जून को ठगी की घटना प्रकाश में आयी। पीड़ित व आयशा टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के मालिक मो0 इकबाल निवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने एक तहरीर देकर कहा कि विगत एक जून को तीन लोग उसके पास आये और रियाल करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर फरार हो गये।
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिये एक टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी व मुखबिर की सूचना पर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरेपियों को मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ठगी की कुछ रकम भी बरामद हुई है।
आरोपियों में हयात खान निवासी मदर डेरी, डबल टेनी, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, आकाश मलिक निवासी शिव विहार थाना उत्तम नगर, आलमिन शेख निवासी साधना औषधालय रोड, थाना लेक टाउन, उत्तर 24 परगना, पंश्चिम बंगाल शामिल हैं। पुलिस संबद्ध राज्यों से आरोपियों के आपराधिक इतिहास को जुटाने में लग गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *