गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

हैदराबाद : हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किये। पुलिस रविवार को बताया कि बेंगलुरु के डोड्डाबेलपुरा के रहने वाले एस महेश को एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। जांच में देश भर में 16 अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता चला, जांच आगे बढ़ने पर और भी मामलों के सामने आने की आशंका है।
शिकायत हैदराबाद के यूसुफगुडा के एक निवासी की ओर से की गयी थी, जिसने टेलीग्राम पर एक नौकरी के विज्ञापन का जवाब देने और बाद में आरोपी के धोखे का शिकार होने की सूचना दी थी। आरोपी ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की आड़ में शिकायतकर्ता और उसके सात दोस्तों से कुल 46,19,000 रुपये की धोखाधड़ी की। संदिग्ध की कार्यप्रणाली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी के विज्ञापन पोस्ट करना, बेरोजगार व्यक्तियों को आकर्षित करना शामिल था, जिन्हें फर्जी नौकरी की पेशकश और मोटी सैलरी देने का लालच दिया जाता था। पीड़ितों ने जब कथित कंपनियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्हें मालूम चला कि उन्हें धोखा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *