गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला से आठ लाख की ठगी

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला को किराए का मकान दिलाने में मदद करने के नाम पर दो लोगों ने उससे आठ लाख रुपये ठग लिए है। पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठगी के आरोपियों की पहचान राजेन्द्र मस्कर और वैभव महस्कर के रुप में हुई है। अंधेरी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता मेरिग्रेस प्रीतम (47) ने कांदिवली के गुडावली में धिवाते चाल में आवास खरीदने के लिए एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने फिर उसे इन दोनों से मिलाया।
पुलिस ने बताया कि जनवरी में, आरोपियों ने सुश्री मेरिग्रेस को सूचित किया कि एक किरायेदार घर में रह रहा था, लेकिन उसे आश्वासन दिया कि वह व्यक्ति जल्द ही खाली कर देगा क्योंकि उसके बेटे के पास संपत्ति के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी है। सुश्री मेरिग्रस ने उसकी बात पर विश्वास करके पर जमा के रूप में आठ लाख रुपये का भुगतान किया। बाद में, किरायेदार ने मकान छोड़ने से इनकार कर दिया और सुश्री मेरिग्रेस को जमा पैसा वापस नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *