गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीर्थ पुरोहित के साथ ठगी

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में एक तीर्थपुरोहित के साथ दान दक्षिणा देने के नाम पर नौ तोला जैवर की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थपुरोहित गौरीशंकर पाराशर सुबह करीब साढ़े सात बजे बारी मौहल्ला रायपुर मंदिर स्थित अपने घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे कि अचानक एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर मोटरसाइकिल पर आया और तीर्थपुरोहित से कहा कि वह इक्कीस सौ रुपए दान दक्षिणा देना चाहता है लेकिन भगवान के सामने।
इस पर श्री पाराशर युवक को घर के मंदिर में ले गये जहां युवक ने कहा कि कुछ इसमें भारी वजन होना चाहिए इस दौरान तीर्थपुरोहित ने अपनी पत्नी का छह तोले का मंगलसूत्र और तीन तोले की चेन उसके सामने रख दी। इयके बाद युवक ने झांसा देकर ये जैवर लेकर फरार हो गया। उसका पीछा भी किया गया लेकिन वह भाग निकला। ठगी की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *