गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त

जयपुर : राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को अब 50 यूनिट प्रतिमाह के स्थान पर सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाने की घोषणा की गई हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2023 -24 का बजट पेश करते हुये यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्लैब के अनुसार 300 से 750 रुपये प्रतिमाह की छूट मिलती रहेगी। इससे राज्य परर सात हजार करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसी तरह लगभग 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में सिलेँडर उपलब्ध कराने से राज्य को 500 करोड़ रुपये व्यय करने होंगे।
उन्होंने उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीबों को बांटे गये गैस कनेक्शनों पर पांच सौ रूपये में सिलेंडर दिये जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लगभग एक करोड़ परिवारों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिये जायेंगे।जिससे राजस्व पर तीन हजार करोड़ रुपये व्यय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *