गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में लगाया निशुल्क आँखों की जाँच शिविर

  • लायंस क्लब ऑफ़ कोलकाता क्लासिक द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन
  • 198 लोगों के आँखों की जाँच सहित 140 लोगों मिला चश्मा, 17 लोगों का आँखों ऑपरेशन, 137 लोगों का किया गया शुगर जाँच

संवाददाता /गौरवशाली भारत

कोलकाता : खिदिरपुर बाजार में एक दिवसीय मधुमेह परिक्षण के साथ आँखों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया। लायन्स क्लब ऑफ़ कोलकत्ता क्लासिक के सौजन्य से जिला 322 बी-2 द्वारा इससे पूर्व नैशनल लाइब्रेरी में आयोजित किया गया था। इस शिविर में लायन अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में उनके पुत्र लायन नीरज चौधरी एवं केशव अग्रवाल उपस्थित हुए।

पहले लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में डाॅ. संतोष साहू द्वारा 65 मधुमेह रोगियों की जाँच की गई। वहीं द्वितीय शिविर भू-कैलाश रोड़ (बाबू बाजार) में स्वास्थ्य जाँच परीक्षण में 55 रोगियों को चैक किया गया।

मासिक स्वास्थ्य जाँच शिविर कार्यक्रम में लायंस क्लब की शाखा कलकत्ता क्लासिक की ओर खिदिरपुर बाजार में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में लोगों को मधुमेह सहित आँखों के इलाज संबधित जागरूक किया गया साथ ही उन्हें दिनचर्या को सही रखने और मधुमेह के प्रति सतर्क करते हुए उन्हें शारीरिक श्रम करने और खानपान बेहतर करने की सलाह दी गई। इस शिविर में 198 लोगों के आँखों की जाँच सहित 140 लोगों चश्मा प्रदान किया गया। 17 लोगों की आँखों ऑपरेशन भी बताया गया। साथ ही 137 लोगों का शुगर जाँच किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *