गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निःशुल्क दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह 10-11 फरवरी को

उदयपुर : दीन हीन दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से कार्यरत नारायण सेवा संस्थान की ओर से यहां विशाल निःशुल्क दिव्यांग सामूहिक लग्न समारोह में 102 दिव्यांग और निर्धन युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेगी। वर-वधु और उनके परिजनों सहित कन्यादान हेतु आने वाले अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएं संस्थान द्वारा होंगी। चयनित जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न होगा।
उल्लेखनीय हैं कि संस्थान वर्ष में दो बार सामूहिक विवाह का आयोजित कर आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त करने का प्रयास विगत 39 वर्ष से करता आ रहा है। अब तक 2200 से अधिक दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों को चिंता मुक्त कर गृहस्थी बसाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *