गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गीता कॉलोनी में लगाया निशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

संवाददाता/गौरवशाली भारत
नई दिल्ली।
कृष्णा नगर विधान सभा में मेन्स हेल्थ सोसायटी दिल्ली एवं गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेण्टर कृष्णा नगर के सहयोग से सनातन धर्म सभा गीता कॉलोनी द्वारा आयोजित निशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर 11 ब्लॉक गीता कॉलोनी हरिओम मंदिर में लगाया गया। जिसमे तीन सौ से ज्यादा लोगो ने पंजीकरण करवाया। इस नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में फ्री ब्लड प्रेशर व् ब्लड शुगर की जांच, हड्डी की जांच, विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त परामर्श एवं मुफ्त दवाइयां वितरण भी की गयी और 150 के लगभग निशुल्क चश्मे बाटे गए। डॉ अनिल गोयल जी ने कहा मेन्स हेल्थ सोसायटी दिल्ली एवं गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेण्टर कृष्णा नगर द्वारा एक दिन समाज के नाम के तहत निशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। इस कैंप के माध्यम से हम देख रहे है। तीस से पच्चीस प्रतिशत लोगो में ब्लड प्रेशर और शुगर मिल रहा है जो की उनको पता ही नहीं होता है। इसी को रोकथाम करने के लिए ये स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते है।
हमारा उद्देश्य है स्वस्थ, स्वच्छ, समर्थ कृष्णा नगर गोयल हॉस्पिटल से डॉ अनिल गोयल जी और उनकी टीम ने अपना सहयोग दिया इस अवसर पर सनातन धर्म समिति के प्रधान सेवक श्री हरदर्शन भाटला जी, चेयरमैन श्री सुभाष बुद्धिराजा जी, कोषाध्यक्ष श्री जवाहर लाल निझावन जी, श्री राजेश गौड जी, श्री यश गुलाठी जी गीता कॉलोनी पार्षद श्रीमती नीमा भगत जी, गीता कॉलोनी मंडल अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, मंडल महामंत्री श्री रविंद्र परमार जी अनारकली पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपक सुरमा जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *