विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीरचरण शर्मा का निधन हो गया है। श्री शर्मा ने यहां कल रात अंतिम सांस ली। वे 99 वर्ष के थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। उनकी अंत्येष्टि आज दिन में राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। श्री शर्मा जीवन के अंतिम दिनों तक देश और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहे। वे उन्हें मिलने वाली सम्मान निधि का अधिकांश हिस्सा समाज सेवा से जुड़े कार्याें में ही लगाते थे।
