गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौसेना का भगोड़ा सैनिक गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की बलरई पुलिस ने नौसेना के भगोड़े सैनिक को एक पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया है। नौसैनिक दो साल से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि भगौड़े सिपाही को बलरई पुलिस ने गिरफ्तार करके नौसेना के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। सैनिक दो वर्ष से लगातार सेना से गैर हाजिर चल रहा था। सेना के न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया था जिसके बाद सैनिक को बलरई पुलिस ने एक पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक गोवा में तैनात नौसेना का सिपाही गोविंद सिंह निवासी नगला त्रिलोक पोस्ट बॉउथ थाना बलरई अगस्त 2021 से बिना बताए फरार चल रहा था। जिसके लिए नौसेना के अधिकारियों द्वारा काफी खोजबीन की गई तथा जब वह ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा तो नौसेना के अधिकारी सीआर प्रवीन कैप्टन कमांडेड ऑफिसर दिल्ली द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने इसको संज्ञान में लेते हुए बलरई थानाध्यक्ष जयप्रकाश तथा उपनिरीक्षक जशवंत सिंह के साथ चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि फरार सिपाही एक भट्टे के समीप एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है। पुलिस ने बिना देरी किये वहां पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गोविंद बताया जिसके बाद पुलिस उसको अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने इसकी सूचना नौसेना के दिल्ली हेडक्वार्टर पर दी तो वहां से अधिकारी मय पुलिस बल के बलरई थाने पहुचे तो बलरई एसओ द्वारा फरार सिपाही को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *