गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी-20 ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को दिखाने का अनूठा अवसर

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 को ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” को दिखाने का अनूठा अवसर करार दिया है। श्री सिन्हा ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ के 21वें संस्करण के माध्यम से केन्द्र शासित प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को दिखाने का अनूठा अवसर है। उन्होंने युवा क्लब , महिला उद्मियों , पर्यटन उद्मियों से संयुक्त रुप से भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान जम्मू कश्मीर को जीवंत और प्रगतिशील दिखाने का आह्वान किया।
उपराज्यपाल ने प्रेरक कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए समर्पित रूप से काम कर रही डोडा की डॉ. सान्या खान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनका काम दूसरों को अधिक प्रयास और सफलता के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए विश्व मंच पर अपनी सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन क्षमता दिखाने का यह एक उपयुक्त पल है। उन्होंने नागरिकों से सुझाव और विचारों को आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी एक प्रगतिशील समाज का प्रतिबिंब है। यह शासन में ‘बॉटम-अप’ दृष्टिकोण का मार्ग प्रशस्त करता है और जनता की जरूरतों के अनुसार नीतियां बनाने में हमारी मदद करता है। हाल ही में संपन्न ‘माई टाउन माई प्राइड’ अभियान का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों को सक्रिय करना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को निर्देशित करना था। उपराज्यपाल ने नागरिकों को उनके अमूल्य सुझाव भेजने के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *