गुरूग्राम : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक बयूरो की गुरुग्राम टीम भारतीय गैस प्राधिकरण (गेल) के सुपरवाइजर नरेंद्र को दो लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी भूमि के जिस हिस्से से गैस पाइपलाइन पहले से ही गुजर रही थी वहां से बिजली की लाइन बिछाने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसमें पहली के किस्त के तौर पर दो लाख रूपये लेते हुए आरोपी को ब्यूरो ने जाल बिछा कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में ब्यूरो के थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है।
