गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जुआरी बेटे की पिता ने कुल्हाड़ी से की हत्या

खण्डवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक व्यक्ति ने शराब और जुए की लत से ग्रस्त अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पिता का सब्र तब टूट गया, जब इस व्यसन के चलते उसका बेटा घर में रखा अनाज भी बेच आया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद गहराया और पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। उप पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जिले के पिपलौद थाना क्षेत्र के खिडग़ांव में पिता धन्सू ने अपने बेटे रोहित को मौत के घाट उतार दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच कल रात कहासुनी हुई थी। फिर आक्रोशित पिता ने सोए हुए बेटे पर हमला कर दिया। सुबह जब धन्सू सबूत मिटाने की नीयत से खून पर मिट्टी डालने लगा तो पास में ही रहने वाले दूसरे बेटे ने देख लिया, जिसके बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पिता भागने लगा तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि बेटा शराब का आदी था, शराब के लिए घर का अनाज भी बेच देता था। इसी को लेकर पिता धन्सू परेशान था। पुलिस की गिरफ़्त में आने के बाद धन्सू ने अपने पुत्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसके चेहरे पर कोई पश्चाताप के भाव भी नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *