गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिम दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला के अनुसार आदिवासी अंचल ग्राम चरगवां में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पंचम और उसके दो दोस्त बाला व बृजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि यह तीनों आरोपी बच्ची को रविवार के दिन मौसी के घर छोड़ने के लिए मोटर साइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में एक जंगल में इन तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मौसी के घर छोड दिया। बच्ची रात को वापस घर लौट आई और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। आरोपी पंचम का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *