गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय में एक मानसिक दिव्यांग के साथ बर्बरता पूर्वक किए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार ने बताया कि 28 वर्षीय मानसिक दिव्यांग के साथ बर्बरता पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों अरुण, सुमित चौहान और राहुल बामनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मानसिक दिव्यांग रावण दहन देखने के बाद अपने भाई बहनों के साथ घर लौटी थी। उस रात की तरह वह कई बार रात में घर के बाहर बैठ जाती थी। इसी दौरान नशे में धुत्त आरोपियों में से एक उसे खींचकर आगे ले गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

वे उसे सुबह उसके घर के सामने छोड़ गए ,लेकिन वह दो दिन तक भटकती रही। उसकी दुर्दशा देखकर परिजनों ने पुलिस में सूचना देकर 27 अक्टूबर की रात प्रकरण दर्ज कराया। मानसिक दिव्यांग के मेडिकल में उसके साथ बर्बरता पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *