गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान के कोटा में रेलवे काॅलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करने वाली 40 वर्षीय यह विवाहिता दिहाड़ी मजदूरी का भुगतान लेकर शुक्रवार की रात रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में नहर किनारे के सुनसान रास्ते से अपने घर लौट रही थी, तो उसे अकेला पाकर तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया और पहले उसके साथ मारपीट कर मजदूरी की रकम छीन ली और बाद में ड़रा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया।
पुलिस ने इस मामले में कमलेश कोली (25), विष्णु गौतम (23),शाकिर हुसैन (24) और गजेंद्र तंवर (24) को गिरफ्तार कर लिया और अब उनके साथियों की तलाश की जा रही है। तीन बच्चों की मां महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और कोटा में अपने पति के साथ रहकर दिहाड़ी मजदूर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *