गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रही एक दलित नाबालिग के साथ गांव के ही तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेई ने मंगलवार को यूनीवार्ता को बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार रात घर के पास खेत में लगी फसल की रखवाली कर रही थी कि गांव के ही वीरभान, प्रमोद तथा सोने लाल पहुंच गए और उसे उठाकर यूकेलिप्टस के बाग में ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे मगर तब तक तीनो आरोपी भाग गए थे। श्री बाजपेई ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *