गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामूहिक दुष्कर्म : दो आरोपी गिरफ्तार

दौसा : राजस्थान में दौसा जिले के मण्डावर क्षेत्र से 15 दिन पहले एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सिंह राजपुत एवं मदन सिंह निवासी खारेडा थाना मालाखेडा जिला अलवर के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि 18 जुलाई को परिवादी ने थाना मण्डावर पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी उसकी बेटी को 5 जुलाई को बहला-फुसलाकर भगा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकियां दी गई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *