गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कोचिंग पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आज प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उपनगर कल्याणपुर में अँधेरे का फायदा उठाते हुए पांच युवकों ने एक दसवीं पढ़ रही कोचिंग जा रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सभी आरोपी फरार है। छात्रा कल अपने एक सहपाठी के साथ कोचिंग जा रही थी। इस बीच पांच लड़को ने छात्रा को पकड़ लिया, सहपाठी ने जब विरोध किया तो पाँचो आरोपियों ने पीटा।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मेडिकल जाँच के बाद पाँचों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सामूहिक दुर्ष्कम और पॉक्सो एक्ट के तरह प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस की तीन टीम साइबर क्राइम आरोपियों के पीछे लगी है किन्तु सभी आरोपियों ने मोबाईल बन्द कर लिया है, जिससे वे पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *