गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर आगरा में गैंगरेप

अजमेर और बिहार में बंधक बनाकर रखा, नशीले इंजेक्शन लगाकर कराया निकाह
बरेली :
बरेली की 21 साल की युवती के साथ धर्म परिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को आगरा में बंधक बनाकर भी रेप किया गया। इससे पहले आरोपी युवती को लेकर अजमेर और बिहार भी पहुंचे। आगरा से किसी तरह युवती आरोपियों से छूटकर बरेली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे मामले में शाही थाने में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।
ब्यूटी पार्लर चलाती है युवती
21 साल की युवती बरेली की रहने वाली है। युवती अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र में बताया कि ब्यूटी पार्लर पर 2 फ्रेंड तरन्नुम और गजाला आती-जाती रहती थीं। एक दिन दोनों सहेली, पीड़ित युवती को दोस्ती में अपने घर ले गईं। वहां दोनों युवतियों ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां एक युवती का भाई अकलीम भी तमंचा लेकर आ पहुंचा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म किया।
सहेली ने बनाई अश्लील वीडियो
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी अकलीम ने तमंचे के बल पर जबरन रेप किया। अकलीम की दो बहनों ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जिसके बाद पूरे परिवार ने धमकी दी कि अगर धर्म परिवर्तन से मना किया तो वीडियो को नेट पर डाल देंगे। पीड़िता का आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अकलीम से निकाह करा दिया। पीड़ित युवती की कुछ समय बाद शादी होनी थी, इसके लिए परिवार वाले लड़का भी देख रहे थे। पीड़िता ने बताया कि मैं अपने घर से जेवर भी लेकर गई थी। अकलीम ने नशीली गोलियां और इंजेक्शन देकर शोषण किया और और निकाहनामा पर जबरन नाम लिखवा लिया।
अजमेर भी लेकर पहुंचे
पीड़िता ने बताया कि अकलीम और उसकी बहन और अन्य लोग जबरन निकाह करने के बाद मुझे अजमेर लेकर पहुंचे। उसके बाद बिहार में भी बंधक बनाकर रखा। उसके बाद प्रयागराज लेकर आए। यहां से लाने के बाद आगरा में किराए के कमरे में रखा। वहां अकलीम के भाई विसाल और शादाब ने भी जबरन दुष्कर्म किया। तीनों लोगों ने जबरन गैंगरेप किया।
इस दौरान आरोपियों ने जबरन उसे प्रतिबंधित पशु का मीट खिलाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बेरहमी से मारते पीटते। जब मेरे पास कोई पैसा नहीं था तो 23 नवंबर को आगरा में आरोपियों से छूटकर बस अडडे के पास पैसे मांगकर बरेली आई। बरेली के शाही थाने में अकलीम कुरैशी, विसाल, शादाब, तरन्नुम, शाहना और गजाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *