गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में हेरोइन, दो पिस्तौल सहित गैंगस्टर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने सीमा पार नशीले पदार्थ के तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए जयपाल भुल्लर गैंग के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया और उसके पास से तीन किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि जांच से पता चला है कि यह रैकेट पाकिस्तान से सीमा पार हेरोइन मंगवा रहा था। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *