जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर थाने की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा, गैंगेस्टर एक्ट का वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ़ अजय पाल शर्मा ने आज बताया कि अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर की पुलिस टीम द्वारा लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का 25 हजार रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी मझगंवाकला थाना जलालपुर, जौनपुर पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि जलालपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त वाराणसी की तरफ से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास से मकरा बाजार, त्रिलोचन होते हुए अपने घर जायेगा, मुखबिर की सूचना पर जलालपुर पुलिस टीम द्वारा असबरनपुर पुलिया अण्डरपास के पास घेराबन्दी कर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि थोडी देर बाद वाराणसी की तरफ से हाइवे सड़क मार्ग से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास की तरफ एक वाहन की हेट लाइट की रोशनी दिखाई पड़ी की। नजदीक आने पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार रूकने की जगह जौनपुर की तरफ भागने लगा।
पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी की गयी तो भागने के दौरान बदमाश ने अपने असलहा से फायर किया । इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जो भाग रहे बदमशाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी रेहटी लाया गया, जहां से सदर अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया।
25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
