गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार से गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर की रूपवास थाना क्षेत्र मंे पुलिस ने एक लग्जरी कार से 48 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त गांजे का बजन 48 किलो 200 ग्राम बताया गया है जिसे लग्जरी कार की सीटों में फेरबदल कर छिपाया गया था। सोमवार सुबह थानाधिकारी बनीसिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई कार्यवाही में मादक द्रव्य गांजे के 43 पैकिट के साथ गिरफ्तार आरोपियों के नाम यदुवीरसिहं जाट 34 साल निवासी नारौली थाना रूदावल भरतपुर, सुबरन सिहं गुर्जर 42 साल निवासी सूपा थाना रूदावल, सोहन सिहं जाट 24 साल निवासी नारौली थाना रूदावल हाल निवासी गलता गेट जयपुर एवं यादराम उर्फ यादगिरी ठाकुर 65 साल निवासी जरीला थाना रूदावल बताये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *