गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन तस्करों से लाखों का गांजा बरामद

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने उड़ीसा से लाए जा रहे अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर अवैध गांजा मुरैना ले जा रहे थे। एंडोरी थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार ने आज बताया कि कल देर शाम कार सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तीनों की पहचान मुरैना निवासी अमित सिंह सिकरवार, श्रेष्ठ सिंह परमार और शिवम सिंह भदौरिया के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार कार की तलाशी लेने पर 14 पैकेट में गांजा भरा मिला। इसका कुल वजन 76 किलो 742 ग्राम पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गांजे का बाजार मूल्य लगभग 22 लाख 80 हजार रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *