गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़कों पर फैला कचरा, लोग कचरे के ढेर में लगा रहे आग

हिसार : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद और हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रहने से शहरों में कूड़े के ढेर लग गये हैं जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और चेताया कि अगर मांगें पूरी नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकाल काल के लिए जारी रहेगी। दीपावली के पर्व पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दुकानदार स्वयं ही सड़कों से कूड़ा उठा रहे थे, अब मजबूरन दुकानदार कचरे के ढेर में आग लगा रहे हैं।
दुकानदारों ने बुधवार को सुबह अपनी दुकानें खोली तो आसपास के पूरे क्षेत्र में कूड़ा फैला हुआ मिला। इसके बाद कोई चारा न देख दुकानदारों ने ही झाड़ू थाम कर आसपास की सफाई करनी पड़ी। सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल को 28 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है जिसके कारण शहर में आने वाले दो दिन और कठिनाई भरे हो सकते हैं।
निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों से जेबीसी की सहायता से कूड़ा उठवाया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *