गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शादी समारोह के दौरान गैस सिलेण्डर में लगी आग

एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कचनाव में आज दोपहर गैस सिलेंडर फटने से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें महिलाओं और पुरुषों के अलावा छह महीने का एक मासूम भी शामिल है। जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां शादी की रस्में निभाई जा रही थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कचनाव निवासी अमर सिंह यादव के बेटे की 22 फरवरी को शादी थी। आज शादी की अन्य रस्मों का कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर में गैस सिलेण्डर पर मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग गई जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए भिण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से झुलसे पांच लोगों को ग्वालियर रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *