गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर में आग लगते ही गैस सिलेण्डर फटा, महिला की मौत

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक घर में सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के चलते सिलेंडर और फ्रिज का कंप्रेशर फटने से एक महिला की मौत हो गई। फूप पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात कस्बे के निवासी मनोज जोशी के घर ये हादसा हुआ। घटना में पहले फ्रिज का कंप्रेशर और बाद में सिलेंडर फट गया। हादसे में 78 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं घर की बहू और दो बच्चे गंभीर रूप से जल गए। घायलों को इलाज के ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि गैस का रिसाव होने से पूजा घर के दीपक की लौ से घर में आग लग गई। हादसे में मनोज की मां कमला देवी (78) आग की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। दो बच्चों को बचाने के प्रयास में मनोज की पत्नी रंजना भी बुरी तरह झुलस गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *