गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर विस्फोट, पांच लोग घायल

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में शनिवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास, राकेश रामजनम शर्मा, एंथोनी पॉल थेंगल, कालीचरण माजीलाल कनौजिया और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *