अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के विदेशी तकनीक वाले आधुनिक संयंत्रों के बायलर में कल से गैस पाईप लाईन से सप्लाई शुरु हो जायेगी। अजमेर डेयरी के संयंत्रों में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, गैस पाईप लाईन प्रारम्भ करने वाली उत्तरी भारत की दूसरी संस्था होगी। इससे पहले मदर डेयरी नई दिल्ली में इसी तरह की व्यवस्था है।
अजमेर डेयरी में सोमवार को को विधिवत पूजा अर्चना के साथ गैस पाईप लाईन का उद्घाटन राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी करेंगे। साथ ही गैस कम्पनी आईजीएल के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अजमेर डेयरी राज्य की ऐसी पहली डेयरी कहलायेगी, जहां पाईप लाईन के माध्यम से प्लांट तक गैस पहुंच सकेगी। इतना ही नहीं अजमेर डेयरी आईजीएल की सबसे बड़ी उपभोक्ता भी कहलायेगी।
डेयरी संयंत्र में गैस पाइप लाईन से सप्लाई होगी शुरू
