गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गौड़ ब्राह्मण सभा ने मनाया दो महापुरुषों का जन्मदिन

दीर्घ जीवियों एवं बुद्धि जीवियों को किया गया सम्मानित

कपिल शर्मा। गौरवशाली भारत

नारनौल | विधानसभा क्षेत्र स्थित गौड़ ब्राह्मण सभा में सोमवार को भारत रत्न दो महापुरुष पंडित मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन उपलक्ष्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. ओम प्रकाश यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने की। सम्मान समारोह में गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता और पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे। गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला महेंद्रगढ़, नारनौल के समीप ग्राम्य वरिष्ठ नागरिक दीर्घ जीवी विशेषकर 85 वर्ष के बुजुर्गों और श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले विप्रबंधु एवं पत्रकार बंधुओं को भगवान परशुराम तस्वीर सहित गले में पटका एवं शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष और गौड़ सभा के प्रधान एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पंडित मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिए गए देशहित में योगदान को याद किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह के सफल आयोजन के समापन में प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संमा बांध दिया और इस भव्य कार्यक्रम को लेकर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री मेहता को बधाई दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. लालचंद जोशी, आदेश भारद्वाज, गोविंद भारद्वाज, रामानंद अग्रवाल, भारती सैनी समेत अन्य सम्मानित स्वजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *