गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गौतम ने महाराष्ट्र विधानसभा का अवलोकन किया

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के नेतृत्व में राज्य विधानसभा के एक अध्ययन दल ने आज महाराष्ट्र विधानसभा का अवलोकन किया। विधानसभा सचिवालय के अनुसार राज्य विधानसभा के अध्ययन दल का मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नावरेकर ने स्वागत किया। इस दौरान संसदीय प्रणाली के साथ ही ”ई-विधान” पर भी चर्चा हुयी।
राज्य विधानसभा का अध्ययन दल दो दिवसीय मुंबई की यात्रा पर है। यात्रा के अंतिम दिन आज अध्ययन दल में शामिल सदस्यों गौरीशंकर बिसेन, अजय विश्नोई, पी सी शर्मा, रामपाल सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया और दिव्यराज सिंह ने भी श्री गौतम के साथ विधानसभा का दौरा किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *