गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समलैंगिक की गला रेत कर हत्या

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक युवती ने तांत्रिक के साथ मिल कर समलैंगिक को लड़का बनाने का झांसा दिया और साथी युवती की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। लड़की के भाई ने दो महीने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए सर्विस लांस की मदद से समलैंगिक लड़की और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र निवासी पूनम उर्फ प्रिया (30) से थाना पुवाया की रहने बाली प्रीति (24) से समलैंगिक संबंध थे। प्रिया लडको की तरह प्रीति से व्यवहार करती थी जिससे प्रीति की शादी नही हो पा रही थी। प्रीति की मां उर्मिला ने तांत्रिक राम निवास की मदद से प्रिया को तंत्र मंत्र से लड़का बनाने का झांसा दिया। 13 अप्रैल को प्रीति चुप चाप योजना बनाकर घर से बुला लिया। उधर प्रीति और उसकी मां ने प्रिया की हत्या करने का डेढ़ लाख में तांत्रिक राम निवास से सौदा कर लिया।
योजना के अनुसार प्रीति ने प्रिया को बुलाया और उसे विश्वास दिलाया कि तांत्रिक उसे तंत्र विद्या से लड़का बना देगा। उसके बाद प्रिया को लखीमपुर जिले के मोहमदी के जंगल ले जाया गया जहा उसको आंखे बंद करके लिटा दिया गया और गड़ासे से प्रिया की गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस को मृतक प्रिया का कंकाल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच की सर्विस लॉस की मदद से आखरे बात करने की काल डिटेल तांत्रिक और प्रिया की निकली। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो प्रीति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
तांत्रिक राम निवास की निशान देही पर उसके घर से धार दार गड़ासा बरामद कर लिया गई।पुलिस ने प्रिया उसकी मां उर्मिला और तांत्रिक राम निवास के खिलाफ सुगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रिया और राम निवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *